फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मां की गोद से छीना बच्चा, बेचने का आरोप

मां की गोद से छीना बच्चा, बेचने का आरोप

Wed, 28 Mar 2018 07:59 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
मां की गोद से छीना बच्चा, बेचने का  आरोप
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित पानीघाट क्षेत्र में दादी पर बच्चे को मां से छीनकर स्थानीय एक सेठ को सौंपने का आरोप लगा है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद बच्चे की खोजबीन शुरू हो गई है। पुलिस दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पानीघाट निवासी रामजीत का तीन वर्ष पूर्व संतोष के साथ विवाह हुआ। ससुराल वालों से अनबन के बाद संतोष पति के साथ क्षेत्र में अलग मकान लेकर रहने लगी। संतोष का कहना है कि उसकी ननद अपने बच्चों के साथ काफी समय से अपने मायके में ही रह रही है और पति रामजीत को आए दिन उसके खिलाफ भड़काती है। इसे लेकर रामजीत भी अपनी मां और बहन की ओर लेता है।
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि उसके तीन माह पूर्व बेटा हुआ। इस बच्चे को उसकी सास अपने घर रखने की कई बार जिद कर चुकी है। आरोप है कि सोमवार को सास महादेवी अपनी बेटी के साथ उसके घर आई और बच्चे को जबरन उससे छीनकर ले गई। जब उसने पति को इसके बारे में बताया तो उसने भी मां का पक्ष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को जब वह अपने बच्चे को लेने गई तो बच्चा घर नहीं मिला। सास ने यह कहकर उसे भगा दिया कि हमने बच्चा सेठ को बेच दिया है। यह सुनकर संतोष के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह कोतवाली पहुंच गई। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी सास से पूछताछ कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुुमार सिंह ने बताया कि बच्चे की खोजबीन चल रही है। पता चला है कि बच्चा उसकी मां के परिवार वालों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed