फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भगवान आदिनाथ के महामस्तक पर किया अभिषेक

भगवान आदिनाथ के महामस्तक पर किया अभिषेक

Sat, 10 Mar 2018 08:05 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
भगवान आदिनाथ के महामस्तक पर किया अभिषेक
आदिनाथ जयंती महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। छीपीगली स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य आदिनाथ जयंती महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। जैन समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली। साथ ही मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि विधान से आदिनाथ भगवान का महामस्तक का अभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन
णमोकार मित्रमंडल मथुरा एवं जैन समाज वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बनखंडी महादेव, लोई बाजार, प्रताप बाजार, रेतीया बाजार, अनाज मंडी, पुराना बजाजा होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। इससे पूर्व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य विशद सागर महाराज, मुनि विशाल सागर, जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि आदित्यनाथ भगवान इस युग के भगवान प्रथम तीर्थकर हैं। जिन्होंने हमें सिखाया कि एक दिन प्रभु की भक्ति ही हमें भक्त से भगवान भी बनाएगी।
विज्ञापन
विजय प्रकाश, सुबोध जैन, अरविंद, जय कुमार जैन, संजय जैन, मुन्नी देवी, अल्का जैन, कमलादेवी जैन, अजय, विजय, सौरभ, प्रियांशी, काजल, रेखा जय कुमार जैन, मधु जैन, मोहित जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed