{"_id":"5a85c5c24f1c1b4d588b8b63","slug":"181518716354-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान परीक्षा में सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रशासन सक्रिय रहा। एडीएम प्रशासन ने गुरुवार को करीब छह केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी रिकार्डिंग की जांच की।
गुरुवार को द्वितीय पाली में कोमल सिंह इंटर कालेज हिम्मतपुर, श्रीमती आदर्श इंटर कालेज बसुंधरा, उल्फतराय इंटर कालेज खेड़ा बसुंधरा, जनता इंटर कालेज अवागढ़ आदि केंद्रों पर पहुंचे एडीएम धर्मेंद्र सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षाओं की हिदायत दी। साथ ही कहा कि सीसीटीवी बंद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रज्ञा शर्मा, डिप्टी आरएमओ ने आरएलसीएस इंटर कालेज, भारतीय इंटर कालेज न्यौराई, महारानी लक्ष्मीबाई एवं अंबरपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं टीचर्स स्टाफ के आई कार्ड भी चेक किए। साथ ही सभी केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को भी आगे पीछे बढ़ाकर देखा। इतना ही नहीं केंद्र व्यवस्थापकों को कैमरों को परीक्षा के दौरान बंद न होने की चेतावनी भी दी। बताते चलें कि श्रीमती शर्मा अभी तक चार फर्जी परीक्षार्थी पकड़ चुकी हैं।