फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेमौसम बारिश और ओलों की मार से किसान बेहाल

बेमौसम बारिश और ओलों की मार से किसान बेहाल

Mon, 12 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलों की मार से किसान बेहाल
फिरोजाबाद/जसराना/नारखी। रविवार के बदला मौसम किसानों के लिए मुसीबत बन गया। रात भर हुई रिमझिम बरसात के साथ ओले भी गिरे। जसराना, शिकोहाबाद और नारखी क्षेत्र में ओले गिरने से आलू और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ओले गिरने से फसल खेतों में बिछ गई। मक्खनपुर में बिजली गिरने से एक गाय मर गई जबकि गाय को बांधने गई बालिका झुलस गई। सोमवार को भी दिन भर घटाएं घिरी रहीं और रिमझिम बारिश होती रही। ओले गिरने के बाद मौसम को लेकर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम को तेज बूंदाबांदी के बीच जसराना में 19.3, शिकोहाबाद में सबसे ज्यादा 27.6, कलक्ट्रेट सिविल लाइंस में 8.5, फिरोजाबाद में 2.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जसराना एवं शिकोहाबाद में हुई तेज बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने से सरसाें और आलू की फसल खेत में बिछ गई। कटी हुई फसल के सड़ने की आशंका है। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जसराना क्षेत्र के बनबारा, अतुर्रा, स्यौंडा, नगला शादी, अतुर्रा, पचवा, अकबरपुर कुतकपुर, जौनामई, जसराना, नगला जाट, प्रानपुर आदि गांवों में रविवार रात बरसात कहर बनकर बरसी। बरसात के साथ गिरे ओलों ने किसान को परेशान कर दिया। नगला शादी के जगदीश भाटिया ने बताया कि आलू पककर तैयार है। खोदाई शुरू होनी है। आलू सड़ सकता है। सरसों की फसल खेत में बिछने के कारण दाना गिर जाएगा। गेहूं की फसल भी खेतों में बिछ चुकी है। फतेहपुरा मटसेना के किसान मुन्ना लाल ने बताया कि रविवार को हुई बारिश आलू की फसल क ो बर्बाद कर देगी। फसल खेत में बिछ गई है। नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना। नगला शादी निवासी अवधेश कुमार ने कहा कि तेज बरसात के साथ गिरे ओलों का पानी सीधे खेतों के अंदर जाएगा। खेतों के अंदर दबा आलू सड़ सकता है। आलू सड़ने से किसानों को नुकसान होगा। वहीं कमजोर आलू को ज्यादा दिन तक कोल्ड में भी नहीं रख सकते।

जसराना। अतुर्रा निवासी रामसेवक ने कहा कि खेतों में सरसों की फसल तैयार खड़ी है। किसान पकने के बाद काटने की तैयारी कर रहा है। ओलों ने किसान को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। किसान की सरसों की फसल में 30 से 40 प्रतिशत का नुकसान है। उन्होंने कहा कि फली के चटकने से दाना खेत में ही गिर जाएगा।

जसराना। नगला जाट निवासी पूर्व प्रधान लाला बाबू पाठक ने कहा कि ओलों एवं बरसात के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। गेहूं पर अभी फूल आने के साथ ही बाल आना शुरू हुई है। गेहूं के खेत में बिछ जाने से पैदावार प्रभावित होगी।


तहसीलदार जसराना ने कहा कि तहसील के कई गांवों में ओले पड़ने की सूचना है। लेखपालों को ग्रामीणों से बात कर नुकसान का आंकलन करने को कहा है।

मौजा नारखी तालुका के किसान अमीर सिंह का कहना है कि कई जगह पर फसल खास तौर पर सरसाें कट कर खेतों में पड़ी है। यकायक हुई बरसात व ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसल सड़ने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed