{"_id":"5a7c5b4a4f1c1b8e268b8ee1","slug":"181518099274-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गोशाला में आठ लाख का चारा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गोशाला में आठ लाख का चारा जला
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। गांव आजनोंख स्थित अंजन बिहारी गोशाला में लगी आग से लाखों रुपये का चारा जल कर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंचने से लोगों में रोष व्याप्त था। आग से आठ लाख का चारा जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह आजनोंख की अंजन बिहारी गोशाला की गायों के लिए भंडार कर रखे चारे में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेजी से उठती आग की लपटों ने वहां रखे सूखे भूसे और करब के ढेरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते-देखते आठ लाख रुपये कीमत का चारा जल कर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारा जल कर राख हो चुका था।
गोशाला संचालक वैष्णवदास ने आग से हुए नुकसान की भरपाई और गायों के लिए चारा जुटाने की गोभक्तों से अपील की है। केआरएस ग्रुप ने उनकी मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी गायों के लिए चारा जुटाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन