{"_id":"5a7355794f1c1b89268b7c38","slug":"181517507961-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला केसरी बने पहलवान धर्मराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला केसरी बने पहलवान धर्मराज
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
दंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। शहीद मेले के चर्चित दंगल का गुरुवार को आयोजन हुआ। स्वर्गीय श्रीराम वर्मा और श्रीगोपाल मिश्रा की स्मृति में आयोजित दंगल में नामचीन पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। पहलवान धर्मराज के सामने कोई पहलवान हाथ मिलाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जिससे आयोजकों ने शील्ड देकर सेहरा धर्मराज के सिर बांध दिया।
दंगल में मुरैना से आये पहलवान भरत और फिरोजाबाद से आये पहलवान नकुल के बीच कुश्ती हुई जिसमें रोमांचक मुकाबले में भरत ने जीत हासिल की।
इटावा के पहलवान डिंपल और मुरैना के पहलवान रुस्तम का मुकाबला बराबरी पर छूटा। आगरा के पहलवान महिपाल और एटा के पहलवान चंचल का मुकाबला नकद पांच हजार और शील्ड के लिए हुआ चंचल ने जीत हासिल कर बाजी मारी। इसी वर्ग की कुश्ती में दूसरे मुकाबला एटा के धर्मवीर और बेवर जिलही के पहलवानों के मध्य हुआ जिसमें अश्वनी ने धर्मवीर को पराजित किया।
दंगल में चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकान्त भाटिया,प्रबल शुक्ला, विजलेश तिवारी,मनोज दुवे,नवल मिश्रा,संजीव शुक्ला,सुनील वर्मा,सत्यम मिश्रा, श्याम त्रिपाठी, पप्पू श्रीवास्तव, विजय दीक्षित, जीतू गुप्ता, सतेंद्र पाल, मनोज गुप्त,ओमबाबू गुप्ता, डा. शिवराज राजपूत, मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका दुर्विजय सिंह,व लिटिल त्रिपाठी ने निभाई।