{"_id":"5a5f8d254f1c1b805a8b48c6","slug":"181516211493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ट्रेन से कटने जा रही किशोरी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ट्रेन से कटने जा रही किशोरी को बचाया
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने घरवालों की डांट से नाराज होकर इटावा में खुदकुशी की कोशिश की। समय पर पहुंची पुलिस ने उसे रेलवे ट्रैक से हटा लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिवारीजनों को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है। बुधवार को वह इटावा में रेलवे लाइन पर खुदकुशी करने जा रही थी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या करने से रोक लिया।
पुलिस उसे थाने ले गई तो उसने बताया कि वह करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पिता शराब पीने के आदी हैं। इससे वह इटावा में अपने मामा के यहां रह रही है। उसे जब पढ़ाई के लिए डांटा गया तो वह ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने जा रही थी। इटावा पुलिस ने किशोरी को महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन भी पहुंच गए। समझाने बुझाने के बाद वह किशोरी को साथ घर ले गए।