{"_id":"5a4f82dc4f1c1b5f078b4b3e","slug":"181515160284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने धूप को भी बेदम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने धूप को भी बेदम किया
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बाद शुक्रवार को धूप तो खिली लेकिन बर्फीली ठंडी हवाएं शरीर में शूल की तरह चुभती रहीं। ठंड के कारण लोग आवश्यक कार्यों से ही बाहर निकल रहे हैं।
शुक्रवार को सुबह कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरा के साथ ही ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।
दोपहर बाद धूप खिली तो सर्दी से परेशान लोगाें के चेहरे खिल उठे। धूप की तेजी राहत दे रही थी। लेकिन बर्फीली हवाएं अब भी शरीर में शूल की तरह चुभ रही थीं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। शुक्रवार को रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तथा दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन तक यही हालात रहेंगे।
विज्ञापन
कोहरे ने थाम दी रफ्तार
मथुरा। कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। स्थिति यह है कि सुबह के वक्त तो पास से पास का भी नहीं दिख रहा था। शाम ढले ही फिर कोहरा छा गया था। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर तो वाहन थम गए थे। कुछ जगह तो लोगों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे पर ही खड़ा कर लिया था।