{"_id":"5a36a90c4f1c1b686a8ba43e","slug":"181513531660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप जारी, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप जारी, ठिठुरन बढ़ी
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शीतलहर का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को भी शीतलहर चलने से लोग घरों से बाहर कम निकले। वहीं ज्यादातर लोग छतों पर धूप सेकते दिखाई दिए।
रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकले। हालांकि दोपहर को धूप निकली, लेकिन वह भी शीतलहर के आगे बेअसर साबित हुई। गनीमत यह रही कि सभी दफ्तरों व स्कूलों का अवकाश था। इस कारण लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।
आलम यह रहा कि दोपहर तक बाजारों में भी भीड़ कम रही। लेकिन शाम को ठंडी हवा चलने के कारण मौसम में गलन बढ़ गई। इससे लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रात के वक्त लोगों ने अलाव का सहारा लेकर अपने शरीर को गर्माहट प्रदान की। इस दौरान सड़कों पर घूमने वाले जानवर भी अलाव के पास बैठे नजर आए।
वहीं, अचानक बढ़ी सर्दी से गर्म कपड़ों के बाजार गर्म होने लगे। रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों ने बाजार में जाकर गर्म कपड़े खरीदे। इस कारण बाजार में थोड़ी चहल-पहल रही।