{"_id":"5a2402764f1c1b87698bf7bb","slug":"181512309366-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा नई सरकार का शपथग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा नई सरकार का शपथग्रहण समारोह
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। नगर निगम प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्रियों को बुलाने की तैयारियां चल रही हैं।
नगर निगम के मेयर और पार्षदों का निर्वाचन होने के बाद उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसकी तिथि शासन द्वारा तय की जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थान देखना शुरू कर दिया है।
समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री के अलावा अन्य कई मंत्रियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। इसके अलावा सांसद हेमामालिनी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि चूंकि नगर निगम में इसके लिए कोई स्थान नहीं है इसलिए शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। इसको यादगार बनाने की तैयारियां चल रही हैं।