फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ओएफसी केबल कटने से ब्रॉडबैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

ओएफसी केबल कटने से ब्रॉडबैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

Fri, 01 Dec 2017 12:00 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
ओएफसी केबल कटने से ब्रॉडबैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
इंटरनेट सेवा बंद।
फिरोजाबाद। दूरंसचार विभाग पिछले 24 घंटे में आगरा एत्मादपुर के बीच कटी ओएफसी केबल नहीं जोड़ सका। इसके चलते दो दिनों से ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल ने हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा शुरु की थी। शुरु प्रारंभ में ब्रॉडबैंड स्पीड बेहतर आने से उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ता गया। हजारों संख्या में उपभोक्ताओं ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन लिए। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा जवाब देने लगी।
विज्ञापन


हाइवे पर निर्माण कार्यों के चलते आए दिन ओएफसी केबल कट जाती है। एक सप्ताह से ब्रॉडबैंड की स्पीड इतनी धीमी है कि फाइल डाउनलोड और अपलोड नहीं हो रही। बुधवार शाम चार बजे से अचानक ब्रॉडबैंड सेवा फेल हो गई। देर शाम तक विभागीय अफसरों को पता नहीं चला कि किस कारण नेट कनेक्टिविटी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने लगातार फोन किए तो बताया गया कि आगरा-एत्मादपुर के बीच ओएफसी केबल कट गई। केबल जोड़ने का कार्य चल रहा है, लेकिन केबल जोड़ने का काम गुरुवार शाम तक पूरा नहीं हुआ। डीईटी रेनू शर्मा ने बताया कि केबल कटने से ब्रॉडबैंड सेवा बाधित है। केबल जोड़ने कार्य प्रगति पर है। दो घंटे में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नेट व्यवस्था सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed