फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रचार-प्रसार की मची धूम, जत्थों के साथ वोट मांग रहे प्रत्याशी

प्रचार-प्रसार की मची धूम, जत्थों के साथ वोट मांग रहे प्रत्याशी

Sat, 18 Nov 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रचार-प्रसार की मची धूम, जत्थों के साथ वोट मांग रहे प्रत्याशी
सोरों में भाजपा प्रत्याशी समर्थन में वोट मांगते प्रभारी मंत्री सुरेश पासी एवं सांसद राजवीर सिंह
कासगंज। नगर में चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त होड़ है। पूरी ताकत झोंक कर जत्थों की शक्ल में सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार 20 नवंबर को सायं 5 बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार का अंतिम चरण देखते हुए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत प्रचार और जनसंपर्क में झोंक दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी डा. शशिलता चौहान ने अपने समर्थकों के साथ शहर के कई इलाकों में वोट मांगे। वहीं जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से वोट मांगे। अधिवक्ता भी जनसंपर्क के दौरान उनके साथ रहे। वार्ड संख्या 20, नगर के नदरई गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट से जुड़े कई इलाकों में वोट मांगे। कांग्रेस की सभासद प्रत्याशी ममता अग्रवाल भी साथ रहीं। अन्य कांग्रेसी नेताओं में सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर राना, पीसी मिश्रा, मुस्तफा कामिल, सत्येंद्र बैस, सुनील सिंह, चेतन चौहान, सुरेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू ने अपने समर्थकों के साथ नगर के दुर्गा कॉलोनी इलाके, बिलराम गेट, छर्रा अड्डा, बड्डू नगर सहित तमाम अन्य इलाकों में वोट मांगे। प्रत्याशी रजनी साहू ने सभी को विकास का भरोसा दिया। रामेश्वर दयाल, राजाराम कुशवाह, बौबी माहेश्वरी, रविकांत सक्सेना, एमसी मिश्रा, गोल्डी कुलश्रेष्ठ, अल्का गुप्ता, इतवारी लाल सूबेदार, राजाराम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मंजू यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई इलाकों में वोट मांगे। नदरई गेट,बिलराम गेट, सोरों गेट, सर्कुलर रोड सहित कई इलाकों में वोट मांगे। राजेश अग्रवाल, बाबू सिंह यादव, सुनीता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, अंजू माहेश्वरी, विनीता खरे, विशाल कश्यप, सौरभ प्रकाश, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, उमेश शर्मा, दिनेश यादव, गुड्डू यादव, अजंट सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


बसपा प्रत्याश्ी सीमा कुशवाह ने पार्टी नेताओं के साथ मोहल्ला नवाब, जय जयराम मोहल्ला, भीमनगर सहित कई इलाकों में विकास का वास्ता देकर वोट मांगे। संजय कुशवाह, डीपी राना, कमल बौद्ध, पुष्पेंद्र साहू, शमशाद अहमद, राजेंद्र गौतम, अमरनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed