फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूल्हापुर में दीवार काट कर लाखों की चोरी

दूल्हापुर में दीवार काट कर लाखों की चोरी

Fri, 10 Nov 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
दूल्हापुर में दीवार काट कर लाखों की चोरी
डैमो - फोटो : demo pic
एटा। मकान की दीवार काट कर चोर पैंसठ 65 हजार रुपये और दो लाख रुपये के जेवरात सहित अन्य सामान साफ करके ले गए। पीड़ित ने थाना कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी मोहनलाल गुरुवार रात को अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रहा था। उसी समय चोरों ने मकान की दीवार काटकर घर में रखे 65 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात आदि सामान चोरी कर ले गए। जब सुबह होने पर परिजन जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। नकदी और जेवरात गायब थे। परिजनों ने घटना से देहात पुलिस को अवगत कराया। मामले की शिकायत कोतवाली देहात में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थम नहीं रहीं देहात में चोरी की वारदातें
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार होती जा रही है। पुलिस चोरों का पता लगाने में पूरी तरह नाकाम है। बीती 23 अक्तूबर की रात कासगंज रोड स्थित एजेंसी से चोर तीन ट्रैक्टर सहित बीस लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। इसकी पीड़ित ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed