फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 महिला प्रत्याशी पहली बार चौका चूल्हा छोड़ राजनीति में आजमा रहीं किस्मत

10 महिला प्रत्याशी पहली बार चौका चूल्हा छोड़ राजनीति में आजमा रहीं किस्मत

Wed, 08 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
10 महिला प्रत्याशी पहली बार चौका चूल्हा छोड़ राजनीति में आजमा रहीं किस्मत
कासगंज नगरपालिका के अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी डा. शशिलता चौहान
कासगंज। नगरपालिका चुनाव मैदान की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। चुनाव मैदान में उतरने वाली महिला प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली जाए तो 2 प्रत्याशी परास्नातक तक शिक्षित हैं। 11 महिला प्रत्याशियों में से 10 पहली बार घर का चूल्हा चौका छोड़ नगर का प्रथम नागरिक बनने के लिए राजनीति के मैदान में किस्मत आजमा रहीं हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका कासगंज अध्यक्ष पद इस बार महिला के आरक्षित है। चुनाव मैदान में 11 महिला प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से 6 महिला राजनीतिक पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं, जबकि शेष 5 महिलाएं निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरी हैं। इन महिलाओं में से भाजपा प्रत्याशी राधा माहेश्वरी व कांग्रेस प्रत्याशी डा. शशिलता चौहान ने परास्नातक की शिक्षा गृहण कर रखी है। सपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल व आप प्रत्याशी मीना बौहरे इंटर तक शिक्षित हैं।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी सीमा एवं निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू की शिक्षा जूनियर हाईस्कूल तक ही है। रालोद से चुनाव मैदान में उतरीं नसरीन निरक्षर हैं। जबकि निर्दलीय सुनीता इंटर, पूनम हाईस्कूल, सुषमा जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षित हैं। राजेश कुमारी भी अशिक्षित हैं। यदि इन महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डाली जाए तो शशिलता राजनीति की मझी हुई खिलाड़ी हैं। वे 4 बार नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। बाकी अन्य दस महिला प्रत्याशी पहली बार राजनीति में पदार्पण कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिला प्रत्याशियों के राजनीति से जुड़ाव पर यदि नजर डाली जाए तो आप प्रत्याशी मीना के पति पूर्व में भाजपा से चेयरमैन रह चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राधा के पति वर्ष 2012 में भाजपा से सभासद रह चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू के पति पिछले चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। वे दूसरे स्थान पर रहे। बसपा प्रत्याशी सीमा के परिवार में पहले किसी ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनके पति भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं सपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के पति सपा के विभिन्न पदों पर हैं। अन्य प्रत्याशियों का राजनीति से जुड़ाव नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed