{"_id":"59f4b4f34f1c1bb6678b800a","slug":"181509209331-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल चोरों को पकड़ने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल चोरों को पकड़ने में नाकाम
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर से लगातार हो रहे दुपहिया वाहन चोरी को लेकर एसएसपी ने एंडी व्हीकल थैफ्ट सैल का गठन किया था। इसके बाद भी वाहन चोर शहर में खुलेआम बेखौफ घूम रहे हैं और चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है। शुक्रवार को भी कोतवाली नगर में एक बुलेट सहित तीन दुपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लाख प्रयासों के बाद भी शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। पिछले दिनों बढ़ती हुई दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एंटी व्हीकल थैप्ट सैल का गठन किया था। जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसको दो माह बीत चुके हैं लेकिन बावजूद इसके चोरी की घटनाओं पर विराम चिन्ह नहीं लग सका है।
वहीं सैल भी अब तक कोई बाइक बरामद नहीं कर सकी है। वहीं शुक्रवार को भी तीन दुपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज की है। इसमें शिवम गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश निवासी चित्रगुप्त कालोनी की घर के सामने से बुलेट, न्यू हाजीपुरा निवासी धीरज कुमार की नीलम मार्केट से पैशन प्रो और रोडवेज बस स्टेंड के सामने से लेखपाल प्रेमपाल सिंह निवासी संजय नगर की भी पैशन प्रो चोर उठा कर ले गए।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इस तरह से शहर में लगातार दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।