{"_id":"59a9ad464f1c1bee278b4b4a","slug":"181504292166-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में उत्पीड़न के खिलाफ पिता के साथ धरने पर बैठा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में उत्पीड़न के खिलाफ पिता के साथ धरने पर बैठा छात्र
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम से फीस वृद्धि की शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छात्र के साथ उसके पिता शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। अमरदीप स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल में उत्पीड़न किया जा रहा है। क्लास में नहीं बैठाया जा रहा है। छात्र को परीक्षा भी नहीं देने दी गई।
तहसील रोड रहना निवासी विवेक कुमार शर्मा का बेटा सनी मथुरा नगर स्थित अमरदीप स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। विवेक के मुताबिक स्कूल ने फीस 1440 रुपये से बढ़ाकर 2025 रुपये कर दी। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से की। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच के लिए भेजे गए एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस मामले में छात्रों के बयान दर्ज कर निस्तारण कर दिया। इधर अभिभावक का आरोप है शिकायत के बाद से स्कूल प्रशासन उसके बच्चे को परेशान कर रहा है। 20 अगस्त को बच्चे को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
डीएम से लेकर बीएसए, डीआईओएस से शिकायत की, लेकिन जांच कराने की बात कहकर लौटा दिया। ऐसे में उनके बेटे का भविष्य बिगड़ रहा है। विवेक कुमार ने कहा कि 40 प्रतिशत फीस वृद्धि की है, सभी अभिभावकों से बढ़ी फीस का बोझ हटाया जाए। धरने में छात्र के चाचा सतेंद्र शर्मा और छात्र संघ के हिमांशु शर्मा, विवेक कुमर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
अभिभावक हमसे मिले थे। हमने कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो मैनेजमेंट के सामने अपनी बात रखें। फीस बढ़ना और फीस घटाना मैनेजमेंट का अधिकार है। छात्र से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया और न ही परीक्षा से रोका गया है। निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
अनुपम शर्मा, डायरेक्टर, अमरदीप स्कूल