फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा के विकास को बन गया ब्रज विकास बोर्ड

मथुरा के विकास को बन गया ब्रज विकास बोर्ड

Thu, 24 Aug 2017 09:09 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
मथुरा के विकास को बन गया ब्रज विकास  बोर्ड
कृष्णा - फोटो : demo pic
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के संपूर्ण विकास के लिए ब्रज विकास बोर्ड तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके अध्यक्ष होंगे जबकि रिटायर आईपीएस शैलजाकांत मिश्र का उपाध्यक्ष बनना तय हो गया है। मथुरा को करीब से जानने वाले पांच लोगों को कमेटी सदस्य के रूप में चुना जाएगा। एक सलाहकार भी बोर्ड में होगा।
विज्ञापन


मथुरा और अयोध्या का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। कान्हा की नगरी मथुरा के विकास को लेकर प्लानिंग भी तय कर ली गई है। गोवर्धन से शुरूआत की जा रही है। इसके बाद वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल का विकास होगा। प्रदेश सरकार ने मथुरा के विकास के लिए ब्रज विकास बोर्ड के गठन का एलान किया था।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसे मंजूरी भी दे दी गई थी। अब सरकार ने इस बोर्ड का प्रारूप तय कर दिया है। बोर्ड में मथुरा को करीब से जानने वाले पांच लोग सदस्य बनाए जाएंगे। यह वह लोग होंगे जो मथुरा की संस्कृति और धरोहरों के बारे में जानते होंगे। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले इन लोगों के नाम भी तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed