{"_id":"599b15104f1c1b32528b46a3","slug":"181503335696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस जूझती रही जाम हटाने को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस जूझती रही जाम हटाने को
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जाम से जूझते रहे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सोमवती अमावस्या के चलते बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने को श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने के लिए निकले। इसके चलते जगह जगह कई बार जाम के हालात बन गए।
गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्री गंगा घाटों पर रोडवेज की बसों एवं निजी बसों से पहुंचे। निजी वाहनों, कारों, टाटा मैजिक के अतिरिक्त ट्रैक्टरों, बैलगाड़िय़ों, तांगों आदि वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों से होते हुए गंगा घाटों पर पहुंचने के लिए गुजर रहे थे। सुबह के समय तो जाने और आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई। इससे उन्हें मार्ग में जहां जगह मिली वे नियमों को धता बता कर उधर से ही वाहनों को निकालने में जुट गए। इधर-उधर बेतरतीब ढंग से वाहनों को निकालने से सड़कों पर कई जगह जाम के हालत बने। कछला घाट से मानपुर नगरिया तक, सोरों, बिलराम गेट, माल गोदाम चौराहा गेट पर जाम लगा रहा था। हालांकि पुलिस ने अमांपुर रोड पर डायवर्ट कर वाहनों का दबाव सर्कुलर रोड पर जाने से रोका। जाम को हटवाने के लिए यातयात पुलिस पूरे दिन ही जूझती रहीं। कछला घाट पर तो जाम से बचने के लिए लोग रेल लाइन से होकर गुजरे। दोपहर बाद ही वाहनों की संख्या कम हुई तब कहीं जाकर लोगों को जाम से राहत मिली।