{"_id":"598df9954f1c1b64368b482e","slug":"181502476693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएजी के ऑडिट से अफसरों की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएजी के ऑडिट से अफसरों की नींद उड़ी
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के ऑडिट से जिले के निकाय प्रमुख और अफसरों की नींद उड़ गई है। सीएजी की टीम पिछले पांच साल के दौरान भारत सरकार से मिली धनराशि के कार्यों का रिकार्ड खंगाल रही है। शुक्रवार को महावन में पहुंचकर ऑडिट की गई।
यह पहली बार हुआ है कि निकायों के कार्यों की जांच नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की ऑडिट टीम कर रही है। इस बार जिले में 2012 के दौरान निकायों के निर्वाचित बोर्ड द्वारा कराए गए विकास कार्यों की आडिट सीएजी द्वारा की जा रही है। इस दौरान पत्रावलियाें के साथ मौके पर काम भी टीम द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। इससे सभी चेयरमैन और अधिशासी अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
इस ऑडिट का केंद्र भारत सरकार की मदद से जिले में संचालित योजनाएं हैं। इसमें भी प्रमुख योजना आदर्श समग्र विकास योजना है, जिसके तहत बड़ी मात्रा में भारत सरकार से निकायों को विकास कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी। इसमें सड़क और नालियों का निर्माण कराया गया था, जो शिकायतों का केंद्र रहे हैं। इसमें बलदेव, राया, फरह, महावन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएजी टीम ने महावन नगर पंचायत का ऑडिट किया। महावन नगर पंचायत की शिकायतों को देखते हुए यहां संपूर्ण विकास कार्यों को ऑडिट किया जा रहा है। इस ऑडिट से चेयरमैन ज्यादा परेशान हैं। यह ऑडिट ऐसे वक्त में हो रहा है, जब उनका कार्यकाल चंद दिनों का ही रह गया है।