फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ससुर ने की दुराचार की को शिश

ससुर ने की दुराचार की को शिश

Sun, 06 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
ससुर ने की दुराचार की को शिश
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo
चौमुहां/वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता ने शनिवार को एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने दहेज उत्पीड़न के साथ ससुर पर दुराचार करने का प्रयास और उसे अर्द्धनग्न कर छत पर खड़ा करने का आरोप लगाया है। मामला 24 जुलाई का है। उसका आरोप है कि पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर दी।
विज्ञापन


महिला का पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 26 फरवरी 2015 को उसकी शादी गांव के युवक हुई थी। शादी के बाद से ससुर, सास, पति और देवर दहेज के लिए मारपीट, गाली-गलौज करने लगे। 24 जुलाई को ससुर ने घर में अकेला पाकर उसे दबोच लिया और दुराचार का प्रयास किया। ससुर के चंगुल से निकलकर वह छत पर पहुंच गई और शोर मचा दिया, इससे ससुर भाग गया। इसके कुछ देर बाद पति, सास, देवर के साथ ससुर घर वापस आए और उसे पीटकर सिर के बाल काट दिए। मुंह काला करके अर्द्धनगभन अवस्था में घर की छत पर ले गए। पड़ोसी द्वारा कानून का डर दिखाने पर उसे घर में प्रवेश दिया।
विज्ञापन



आरोप यह भी है कि उसे कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह यह बात उसने बड़ी बहन और जीजा को बताई। शिकायत लेकर पीड़िता एसएसपी मथुरा पहुंची तो उसे वहां से महिला थाने भेज दिया गया और महिला थाने से पीड़िता को कोतवाली वृंदावन का रास्ता दिखा दिया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने 29 जुलाई को मारपीट करते हुए दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ बाल काटने और अर्द्धनग्न करने वालों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed