{"_id":"594ea4614f1c1b83688b45a4","slug":"181498326113-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानी सूट, प्लाजो का जलवा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानी सूट, प्लाजो का जलवा बरकरार
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ईद के लिए खरीदारी करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार गुलजार हैं। रोजाना खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार भी पठानी सूट, प्लाजो का जलवा बरकरार है। यही कपड़े लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं युवतियां को पेशावरी सैंडल भी खूब पसंद आ रही र्है।
ईद के लिए बाजार सज गए हैं। बच्चों, बड़े और बुजुर्गों के लिए नए कपड़े खरीदे जा रहे हैं। जहां युवा पठानी सूट, कुर्ता, सलवार पसंद कर रहे हैं। वहीं युवतियां इंडो-वेस्टर्न और स्टेट पसंद कर रही हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में इस बार भी प्लाजो, लांग सूट महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
आशिया कलेक्शन के संचालक सिराज खान बताते हैं कि युवतियां और महिलाएं इस बार भी प्लाजो को ज्यादा पसंद कर रही हैं। वहीं कुछ फ्रॉक, लांग सूट, स्टेट सूट, लांचा, इंडो वेस्टर्न सूट खरीद रही हैं। चार दिन पूर्व में सबसे ज्यादा इन्हीं की बिकवाली हुई है। वहीं युवतियों सूट में मिलाकर चूड़ी भी खरीद रहीं हैं। ईद के लिए कोल्हापुरी चप्पल और पेशावरी सैंडिल भी लोगों को खूब भा रही है।
विज्ञापन
पहनावे के अलावा बाजार में फैनी और सेवईं की भी बिक्री बढ़ी है। दुकानों और हथठेलों पर सेवईं और फैनी खरीदने वालों की भीड़ लग रही है। बनारसी सेवईं 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है। फैनी की कीमत 90-100 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा मेवा और अन्य पकवान बनाने की सामाग्री की भी खरीदारी की जा रही है।