{"_id":"59441d3b4f1c1bf14b8b46e3","slug":"181497636155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के तीन पेट्रोल पंपों के खिलाफ जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए शासन को और संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों को लिखा है। उल्लेखनीय है कि शासन के आदेश के बाद जिले में स्थित पेट्रोल पंपों की जांच एक समिति बनाकर की गई थी। अब देखना यह है कि पेट्रोलियम कंपनियां और शासन स्तर से क्या कार्रवाई होती है।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर बड़े पैमाने पर घटतौली और अन्य अनियमितताएं मिलीं थीं। इसके बाद प्रदेश भर में जिला स्तर पर समिति गठित कर छापामार कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में जिले में भी टीम गठित कर जिले के 67 पेट्रोल पंपों में से एक 66 की जांच की गई थी। इसमें से शहर के दो और देहात का एक पेट्रोल पंप शामिल है।
इस संबंध में एसडीएम सदर अमित सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जिलेभर में पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद तीन पेट्रोल पंपों पर अनियमितता मिली थी। इसमें दो पर माप कम था वहीं एक पेट्रोल पंप की मशीन से छेड़छाड़ की गई थी। तीनों पेट्रोल पंपों के खिलाफ शासन और संबंधित पेट्रोलियम कंपनियों को लिखा गया है। आगे जो भी निर्देश आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।