{"_id":"594178284f1c1b612d8b45d7","slug":"181497462824-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में डीलर चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में डीलर चुनाव कराने की मांग
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खुली बैठक में डीलर चुनाव कराने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तहसील सदर के गांव कुचेला के ग्रामीणों ने डीएम से राशन डीलर का चुनाव खुली बैठक में कराने की मांग की है। डीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
कुचेला के ग्रामीण बुधवार को कचहरी पहुंचे। डीएम कार्यालय के निकट प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है गांव में एसडीएम की देखरेख में हुए राशन डीलर के चुनाव में मनमानी तथा धांधली की गई है। मतदान के दौरान बाहरी जिलों के तमाम लोग मौजद रहे तथा मतदान में भी भाग लिया। ग्रामीणों को मतदान नहीं करने दिया गया।
चुने गए राशन डीलर का आपराधिक इतिहास है। ज्ञापन में राशन डीलर का चुनाव निरस्त करके दोबारा खुली बैठक में चुनाव कराने की मांग की है। डीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उमेश चंद्र, अनिल, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश कुमारी, रीना देवी, सुमन कुमारी, शशी, लता, मीरा, कृष्ण मुरारी, प्रमोद, दया किशोर, लज्जादेवी, राजकुमार, सुरेश, कमलेश आदि मौजूद थे।