फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   176 Passengers Fined in Special Railway Check

UP: जनरल की टिकट पर स्लीपर कोच में सफर, चेकिंग में पकड़े गए 176 यात्री; 1.61 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Thu, 21 May 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 09:56 AM IST
सार

आगरा-मथुरा रेलवे में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान स्लीपर कोच में अनियमित यात्रा करते 176 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से कार्रवाई करते हुए कुल 1.61 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
176 Passengers Fined in Special Railway Check
मजिस्ट्रेट चेकिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सफर करना यात्रियों को भारी पड़ गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग में ऐसे यात्रियों को पकड़ लिया। आगरा, मथुरा की संयुक्त टीम ने रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान वर्मा के नेतृत्व में कई ट्रेनों को रुकवाकर सघन जांच की। कार्रवाई में 176 अनियमित यात्री पकड़े गए और उनसे 1.61 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह से विशेष अभियान चलाया गया। जांच में बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ एमएसटी लेकर आरक्षित कोच में सफर कर रहे यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मौके पर 19 यात्रियों ने जुर्माना जमा किया, जबकि शेष यात्रियों को रेलवे की बस से रेलवे कोर्ट मथुरा भेजा गया। वहां 146 यात्रियों ने अपने परिचितों से राशि मंगवाकर जुर्माना अदा किया। अभियान के दौरान 59,610 रुपये रेलवे बकाया और 1,01,940 रुपये न्यायालय दंड सहित कुल 1,61,550 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed