फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   175 corona including four health workers found infected

चार स्वास्थ्यकर्मियों सहित 175 कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 29 Apr 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
175 corona including four health workers found infected
मैनपुरी। चौबीस घंटे में भोगांव सीएचसी के चार स्वास्थ्यकर्मियों सहित जिले में 175 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7242 हो गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3218 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में हुई जांच के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 175 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें भोगांव सीएचसी के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। 10 संक्रमितों को कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने अपील की है कि जो भी लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच जरूर करा लें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वे टीकाकरण भी करा लें। टीकाकरण कराकर महामारी में अपने जीवन को सुरक्षित करें। कुरावली सीएचसी पर हुई जांच के दौरान 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed