{"_id":"5ca0d9ecbdec2213fc306318","slug":"171554045420-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष बने अवधेश, विशाल सिंह सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष बने अवधेश, विशाल सिंह सचिव
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में शनिवार देर रात तक चली मतगणना में अवधेश सिंह चौहान अध्यक्ष, विशाल सिंह सचिव, उपाध्यक्ष विजयेंद्र वैदिक, संयुक्त सचिव पूजा रानी वर्मा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर बिजेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज कराई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी रात जीत की खुशी मनाई।
बार एसोसिएशन के मतदान में 2386 अधिवक्ताओं में से 2246 अधिवक्ताओं ने ही मतों का प्रयोग किया। इनमें से अवधेश सिंह चौहान के 950 मत पाकर जीत को सेहरा बंधा। वहीं दूसरे नंबर पर सुशील शर्मा को 739 मत प्राप्त हुए। जबकि सचिव पद पर विशाल सिंह को कुल 818 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी अधिवक्ता सुनील चतुर्वेदी को 737 मत मिल सके।
उपाध्यक्ष पद पर विजयेंद्र वैदिक को 797, संयुक्त सचिव के पद पर भाग्य आजमा रहे आठ प्रत्याशियों मेें से पूजा रानी वर्मा को 966 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी बिजेन्द्र सिंह ने सर्वाधिक 1171 मत हासिल किए । देर रात करीब एक बजे नव निर्वाचित उम्मीदवारों की जीत की घोषणा होते ही बार का माहौल जीत की खुशियों में बदल गया।
विज्ञापन
हर तरफ ढोल, नगाड़े की धुन पर चुनाव में जीते अधिवक्ताओं के साथियों ने जश्न मनाया । सुबह पांच बजे तक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत होता रहा । मतदान तथा मतगणना का कार्य चुनाव अधिकारी बार अध्यक्ष संतोष शर्मा और सचिव राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय की जाएगी।