{"_id":"5c800448bdec2214411971af","slug":"171551893576-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को गोली मारकर दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को गोली मारकर दो लाख लूटे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना के ग्राम जखेरा में गांव के ही तीन आरोपियों ने कारोबारी को गोली मारकर दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कारोबारी को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयपाल सिंह निवासी जखेरा ढोलना मटर का कारोबार करता है। मोहनपुरा में उसने अपनी एक फर्म भी खोल रखी है। उसके जीजा ने मंगलवार को किसानों का भुगतान करने के लिए दो लाख रुपये दिए। उसने रुपये अपने जेब में रख लिए थे। वह जब सांय के समय गांव में अपने घर पहुंचा ही था, कि गांव के ही निवासी सुनील, बाबूराम, जयप्रकाश आदि उसे बाइक पर धोखे से उसके खेत पर बुलाकर ले गए। जहां उसे गोली मारने के बाद उसके पास मौजूद नकदी छीन ली। गोली लगने के बाद भी वह पैदल ही गांव की ओर भाग लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिवारीजन भी पहुंच गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है। लूट का मामला झूठा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी।