{"_id":"5c5c68debdec22578f2a93c0","slug":"171549560030-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में खुलेगी प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी, 56 करोड़ आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में खुलेगी प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी, 56 करोड़ आवंटित
विज्ञापन
मिलट्री डेयरी फार्म
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश सरकार ने कान्हा की नगरी मथुरा में प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी की सौगात दी है। यहां नई डेयरी के लिए 56 करोड़ रुपये योगी सरकार ने अपने तीसरे आम बजट में आवंटित किए हैं। इसका लाभ जनपद के 60 से 70 हजार किसानों को मिलेगा।
कहते हैं कि कभी ब्रज में दूध-दही की नदियां बहती थीं। भगवान श्रीकृष्ण के पिता नंदबाबा के यहां पर ही सवा लाख गाय थीं। भले ही अब यह स्थिति न रही हो, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर मथुरा को दुग्ध उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बनाने की पहल की है। इसके लिए प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी मथुरा में स्थापित की होगी। इसके लिए गुरुवार को योगी सरकार के आम बजट में 56 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है।
इसका लाभ जनपद के 60-70 हजार किसानों को मिलेगा। योजना है कि इस डेयरी में दूध से बनने वाले सभी उत्पाद तैयार होंगे। इसमें दूध के साथ छाछ, दही, मक्खन, घी, पनीर सहित लड्डू गोपाल के लिए गाय के दूध से माखन-मिश्री का भोग भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
दूध से बने यह सभी उत्पाद मथुरा-वृंदावन के साथ ब्रज तीर्थ स्थल गोकुल, बलदेव, गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना, नंदगांव में भी मिलेंगे। इसके अलावा इन्हें जनपद के सभी कस्बों में भी बिक्री के लिए रखा जाएगा। प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी की स्थापना दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के निकट की जा रही है। दुग्ध उत्पादन संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा है कि इस डेयरी से दूध से बने उत्पादन प्रदेश भर में पहुंचेंगे। किसानों को दूध का उचित मूल्य भी मिलेगा।