{"_id":"5bce19bfbdec2269ae772e7c","slug":"171540233663-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मी टू’: डीएम को मिली शिकायत, महिला ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मी टू’: डीएम को मिली शिकायत, महिला ने किया इंकार
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने ‘मी टू’ का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत भेजी है। इसमें बीते कई महीनों से यौन उत्पीड़न की बात कही गई है। हालांकि महिला कर्मचारी द्वारा ऐसी कोई शिकायत भेजने से मना किया जा रहा है।
जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इसमें लिखा गया है कि वे कार्यालय व अपने आवास पर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर कार्रवाई करने की धमकती देते हैं। शिकायती पत्र में महिला कर्मचारी ने अपने घर पर आकर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जब इस पूरे मामले में महिला कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने इसे फर्जी बताया। कहा कि उसके नाम का सहारा लेकर झूठी शिकायत की गई है। मेरे द्वारा इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। उनका कहना है कि वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगी।