फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रक्षाबंधन पर सवा करोड़ का घेवर खाएंगे ब्रजवासी

रक्षाबंधन पर सवा करोड़ का घेवर खाएंगे ब्रजवासी

Wed, 22 Aug 2018 08:55 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर सवा करोड़ का घेवर खाएंगे ब्रजवासी
घेवर की मिठास - फोटो : Amar Ujala
मथुरा। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही अब शहर की सड़कों पर घेवर-फैनी की खुशबू महकने लगी है। बाजार भी सज चुका है। कारीगर दिन-रात कारखानों में घेवर-फैनी तैयार करने में लगे हैं। पर्व पर इस बार करीब 25 हजार किलो घेवर की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर भारी तादाद में होने वाली घेवर-फैनी की बिक्री का अब मिष्ठान्न विक्रेता ने स्टॉक करना शुरू कर दिया है। विभिन्न मिष्ठान विक्रेताओं के कारखानों में कारीगर दिन-रात सांचों में घेवर तैयार करने में मशगूल हैं। शहर में करीब 24 से अधिक मिठाई की दुकानों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


घेवर व्यवसाय से जुड़े प्रमुख लोगों की मानें तो इस वर्ष करीब 25-30 हजार किलो घेवर की बिक्री तो ही जाएगी। प्रति किलो यदि 300 रुपये के हिसाब से देखा जाए तो यह बिक्री एक करोड़ से ऊपर ही बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं रेट
- वनस्पति घेवर की बिक्री 200 से 250 रुपये किलो।
- देशी घी से निर्मित घेवर की बिक्री 420 रुपये किलो।
- केसर फैनी 450 रुपये, जबकि फीकी फैनी 250 से 400 रुपये किलो।
- मीठी फैनी 180 से 380 रुपये किलो के हिसाब से विक्रय हो रही है।


दीवाली के बाद रक्षाबंधन पर्व ही ऐसा है जब मिठाई की अधिक बिक्री होती है। उसमें भी घेवर प्रमुख है, उम्मीद है पर्व पर बिक्री बढ़ेगी।
- राजेश, दुकानदार
रक्षाबंधन पर्व पर घेवर की अधिक मांग रहती है लेकिन वर्तमान में कुछ परिवार सिर्फ मात्र सगुन के नाम पर ही घेवर खरीद रहे हैं।
- महेश, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed