{"_id":"5b7abeb242c792466c1001ef","slug":"171534770866-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही उतारकर रख दिया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही उतारकर रख दिया तिरंगा
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला क्षयरोग विभाग की इमारत पर राष्ट्रीय शोक के बावजूद तिरंगा नहीं झुकाया गया है। अखबार में खबर छपते ही जिला क्षय रोग विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान राष्ट्रध्वज को झुकाने की बजाय रात में ही कर्मचारियों को भेजकर तिरंगा उतरवा लिया। राष्ट्रीय शोक का महत्व क्या होता है? यह जब सीएमओ ने जिला क्षयरोग विभाग के अधिकारियों से पूछा तो उनके होश उड़ गए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
अमर उजाला में छपी खबर से जानकारी होने पर सीएमओ अधिकारियों को फटकार लगाई। सीएमओ का फोन कट ही पाया था कि क्षयरोग विभाग का कर्मचारी शनिवार रात में ही जिला क्षय रोग विभाग कार्यालय पहुंच गया। यहां रात में ही राष्ट्रध्वज को उतार लिया। राष्ट्रीय शोक में क्षयरोग विभाग कार्यालय पर ध्वज नहीं झुकाने की बात चर्चा का विषय रही। दूसरी तरफ सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि इस संबंध में संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।