फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब ठाकुरजी पालिथीन में स्वीकार नहीं करेंगे भोग-प्रसाद

अब ठाकुरजी पालिथीन में स्वीकार नहीं करेंगे भोग-प्रसाद

Thu, 12 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अब ठाकुरजी पालिथीन में स्वीकार नहीं करेंगे भोग-प्रसाद
जब्त पालिथीन के साथ अधिकारी। - फोटो : Amar ujala
मथुरा। प्रदेश में प्रभावी होने जा रहे पालिथीन प्रतिबंध का अनुपालन मंदिरों में भी नजर आएगा। बलदेव में दाऊ बाबा मंदिर के साथ महावन के मंदिरों में भी ठाकुरजी अब पालिथीन में भोग-प्रसाद स्वीकार नहीं करेंगे। इसके लिए मंदिरों के सेवायतों के साथ प्रशासन की सहमति बन गई है।
विज्ञापन


15 जुलाई से प्रदेश में पालिथीन पूर्णतय प्रतिबंधित होने जा रही है। इस आदेश को तीन माह के दौरान पूरी तरह से अमल में लाने के निर्देश है। इसके लिए मुख्यमंत्री का सबसे पहला फोकस धार्मिक नगरी बनारस, मथुरा, इलाहाबाद और अयोध्या के साथ आगरा भी है। इसका संकेत उन्होंने संबंधित जिलों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दे दिए हैं।
विज्ञापन


इस पर अमल के लिए गुरुवार को निकाय प्रभारी एडीएम एलओ रमेशचंद ने महावन और बलदेव में मंदिर प्रबंधन, सेवायतों के साथ चेयरमैन, सभासद, व्यापारी, गणमान्य लोगों के साथ बैठक की हैं। इसमें सभी को पालिथीन प्रतिबंधित करने के लिए प्रशासनिक प्लानिंग से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर बलदेव और महावन के मंदिरों के सेवायतों के साथ मंदिर परिसर को पालिथीन मुक्त करने पर सहमति बनाई। तय हुआ कि संबंधित मंदिरों में ठाकुर जी को लगने वाला प्रसाद पालिथीन में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed