फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ई-आफिस को गंभीरता से सीखें: जिलाधिकारी

ई-आफिस को गंभीरता से सीखें: जिलाधिकारी

Fri, 06 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ई-आफिस को गंभीरता से सीखें: जिलाधिकारी
computer
15 अगस्त से पेपरलैस होंगे कार्यालय
विज्ञापन

एटा। डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में जिले के 70 विभागों के 482 अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-आफिस प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। 15 अगस्त से सम्पूर्ण प्रदेश भर के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जानी है।
उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के चार चरण होंगे, जिसके तहत प्राप्त फाइलों को पहले डायरी नंबर दिया जाएगा। इसके बाद प्राप्त फाइलों को स्कैन करके पत्रावली तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली के लिए साफ्टवेयर तैयार किया गया है, इससे कार्यालयों में अब पेपरलैस काम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ईआफिस प्रणाली के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है, इसलिए सभी अधिकारी कंप्यूटर की जानकारी अवश्य रखें। डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय द्वारा ई-आफिस प्रणाली के सफल संचालन हेतु प्रजेंटेशन के माध्यम से आनलाइन जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण आज से
एटा। शहर के कासगंज रोड स्थित राजकीय आईटीआई कालेज में ई आफिस प्रशिक्षण में प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से एक बजे तक परियोजना अधिकारी डूडा, अल्प बचत अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, प्रबंधक दुग्धसंघ, खाद्य विपणन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, पशुचिकित्साधिकारी, मनोरंजन कर अधिकारी, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ड्रेनेज खंड, सूचना अधिकारी, खनन अधिकारी, उपनिदेशक मंडी आदि कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कासगंज। जिले में लागू होने जा रही ई-ऑफिस व्यवस्था के लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आरपी सिंह ने किया।
डीएम आरपी सिंह ने कहा कि डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों को ई-आफिस प्रणाली का गहन प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। यह सिस्टम हमारे जीवन को बहुत आगे कर देगा। हमारी कार्य प्रणाली विकसित होगी और समय की बचत होगी। आज हर कोई इंटरनेट से जुड़ा है और सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो रही है। सभी अधिकारी, कर्मचारी इस प्रशिक्षण को पूरी तन्मयता और गंभीरता से सीखें। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली की बारीकियों को गहनता से समझना जरूरी है। पूरे प्रदेश में 15 अगस्त से ई-आफिस प्रणाली लागू होगी। यदि कोई भी जिज्ञासा हो तो पूछ लें। अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। सभी जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों को 11 जुलाई 2018 तक शिफ्टवार गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूचना विज्ञान अधिकारी समीर राजन और अर्थ एवं संख्याधिकारी एके दीक्षित ने बताया कि ई-आफिस प्रणाली सीखने के लिए डिजिटल सिग्नेचर और सरकारी ई-मेल आईडी होना जरूरी है। इस दौरान ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अंशुल माहेश्वरी, डीआईओएस आरएस राजपूत, एक्सईएन जलनिगम सहित प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण का यह रहेगा क्रम
कासगंज। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ जुलाई प्रात: 10:30 बजे से अपराह्न एक बजे तक जिला विकास, मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग, गन्ना, बेसिक शिक्षा, मनोरंजन कर, प्रोबेशन, दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक सिंचाई, श्रम, सूचना, अर्थ एवं संख्या, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 10 जुलाई प्रात: 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक खादी ग्रामोद्योग, पशु चिकित्सा, पिछड़ा वर्ग, जिला कोषागार, अल्पसंख्यक, वन, उद्यान, सहायक निबंधक, दोपहर दो बजे से 4:30 बजे तक लघु सिंचाई, पंचायतराज, कृषि, युवा कल्याण, मत्स्य, निबंधन, सैनिक कल्याण, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला लेखा संपरीक्षा, अग्निशमन विभाग तथा 11 जुलाई प्रात: 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक पुलिस कार्यालय, अभियोजन कार्यालय तथा आईटीआई के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed