फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर के कई इलाके जलमग्न, लोग रहे परेशान

शहर के कई इलाके जलमग्न, लोग रहे परेशान

Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शहर के कई इलाके जलमग्न, लोग रहे परेशान
मैनपुरी। मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। नगर के कई मोहल्लों में घरों में पानी भर गया। वहीं स्कूलों तथा अन्य स्थानों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



नगर की प्रमुख सड़कों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह जनपद में मानसून ने दस्तक दे दी। करीब एक घंटे तक बारिश हुई।
विज्ञापन



एक घंटे की बारिश से नगर जलमग्न हो गया। नगर के मोहल्ला छपट्टी, नगला रते, देवी रोड, करहल रोड, आगरा रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर हुए जलभराव के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच ही लोगों को अपने घरों का पानी बाल्टी से निकालते हुए देखा गया। वहीं गलियों में जलभराव होने के कारण बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


पालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल
नगर पालिका अभी तक मुख्य नालों की सफाई की बात कह रही थी। जिस प्रकार से नगर के मोहल्ला छपट्टी, करहल बाईपास रोड, देवी रोड, आगरा रोड, नगला रते आदि इलाकों में जलभराव हुआ है उससे नगर पालिका की तैयारियों की पोल खुल रही है।


स्कूल परिसर बने तालाब
शासनादेश के बाद भी परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता और मैदान के समतलीकरण की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि जरा सी बारिश होते ही स्कूल परिसर तालाब जैसे नजर आने लगे।


देवी रोड स्थित शिशु उद्यान प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नगला मूले में जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


नगला मूले के प्रधानाचार्य का कहना था कि यहां समतलीकरण और मिट्टी डालने के लिए विभाग और स्थानीय निकाय के लोगों को कई पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे जलभराव की स्थिति हो गई है। बच्चों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।


पहली बारिश में ही बीएसए कार्यालय के पीछे निवास कर रहे बीएसए, डायट और डीआईओएस कार्यालयों के कर्मचारियों के घरों में पानी भर गया। यहां निवास कर रहे कर्मचारियों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से पानी निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।



वहीं, मंडी में किसान अपनी फसल को बिक्री के लिए लाए थे। यहां मक्का और मूंगफली की फसल भीग गई। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


सोमवार को हुई बारिश के बाद जनपद क किसानों के खेतों में खड़ी मक्का, मूंगफली, उर्द, मूंग आदि की फसलों पर संकट छा गया है। यदि आगे भी बारिश होती है तो इन फसलों में भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed