{"_id":"5b2fdfa44f1c1b6a4d8b8556","slug":"171529864100-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदानपुल के समीप डीसीएम और ट्रोला की टक्कर में लखनऊ के शाहपुर गुड़वा पंचायत की प्रधान के पति छोटेलाल सहित दो लोगों की मौत हो गई। पांच घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर आए परिजन शव को घर ले गए।
भदान पुल के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ट्रोला से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए थे। मृतकों में लखनऊ के ब्लाक माल की ग्राम पंचायत शाहपुर गुड़वा की ग्राम प्रधान पूनम देवी के पति छोटेलाल (55) पुत्र औसान सिंह हैं। वह अपने बाग से आम की बिक्री करने आगरा आए थे। वह डीसीएम से वापस लौट रहे थे। इधर, डीसीएम के क्लीनर अलीगढ़ के गंगीरी थाना के गांव खउआ का नगला निवासी सतेंद्र उर्फ गेंदालाल (26) पुत्र अमर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक आगरा में रहकर डीसीएम पर क्लीनर का काम करता था। घायलों में महेश्वर, अजय सिंह, रामप्रताप, औरास और विजय प्रताप का उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों के आने के कारण दोनों के शव पोस्टमार्टम करने के बाद सौंप दिए गए।