{"_id":"5b1d58db4f1c1bae6e8b74f9","slug":"171528649947-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ एकादशी: गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ एकादशी: गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tirthnagri Soron
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ एकादशी को श्रद्धालु गंगा स्नान को उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने लहरा, कछला, शहवाजपुर, कादरगंज, इस्माइलपुर आदि घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। गंगा घाटों पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। निर्धनों को अन्न, वस्त्र, धन दान किया।
श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं में गंगा में स्नान करने के उपरांत गंगा मैया की पूजा अर्चना की। श्रद्धालु घाटों पर बने मंदिरों व आश्रमों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। घंटे घड़ियालों की ाआवाज के बीच गंगा मैया के जयकारे वातावरण को धर्ममय बना रहे थे।
श्रद्धालुओं ने घाटों पर साधु संतों को भोजन कराकर दान दिया। निर्धनों को भी दान दिया। भीड़ भाड़ के चलते वाहनों की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने शरबत के शिविर लगाए। प्रभुपार्क मंदिर के बाहर भी शरबत का वितरण किया गया। तीर्थनगरी के मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों न हरि की पदी में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की।