फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर वेटरनेरी चिकित्सक सम्मानित

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर वेटरनेरी चिकित्सक सम्मानित

Sun, 29 Apr 2018 08:13 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर वेटरनेरी चिकित्सक सम्मानित
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर आगरा वेटरनेरी क्लब ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में समारोह आयोजित किया। इस दौरान पशु चिकित्सा क्षेत्र की विभिन्न उपलब्धियों के लिए चिकित्सकों को अवार्ड भी दिए गए।
विज्ञापन


रविवार को विश्वविद्यालय के किसान भवन में आयोजित समारोह के दौरान आईएएस डॉ. उज्ज्वल कुमार, अपर निदेशक आगरा मंडल डॉ. एसके मलिक, डॉ. जीचंद्रा, डॉ. एसपी पचौरी, डॉ. पीके शुक्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह में 100 से अधिक पशु चिकित्साविदों के समक्ष डॉ. आरपी पांडेय, डॉ. मधु तिवारी, डॉ. डीएन सिंह ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विशिष्ट सेवा के लिए डॉ. कपिलेश मोहन, डॉ. अनिल कुमार शर्मा फिरोजाबाद, डॉ. प्रियंका शुक्ला हाथरस, डॉ. नागेंद्र सिंह अलीगढ़, डॉ. विवेक कुमार पाल मैनपुरी, डॉ. कृष्णवीर सिंह एटा को वेस्ट फील्ड वेट का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. एसपी पचौरी को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, डॉ. शूरवीर सिंह को विशिष्ट पशुचिकित्सा वैज्ञानिक सम्मान दिया गया। समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मोहन मिश्र तथा डॉ. केजी सिंह ने क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया। संचालन डॉ. बी गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed