{"_id":"5acb762b4f1c1bf1618b665a","slug":"171523283499-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजना में घर में सो रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजना में घर में सो रहे युवक को मारी गोली
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजना (मथुरा)। घर में सो रहे युवक को सोमवार की तड़के साढ़े चार बजे गोली मार दी गई। गोली युवक के जबड़े में फंस गई। गंभीर हालत में उसे आगरा भर्ती करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके कमरे में कोई नहीं आया है। माना जा रहा है कि गोली खिड़की पर खड़े होकर गोली चलाई गई है। पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। परिवारवालों ने गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
नोएडा के थाना जेवर के गांव कल्याणपुर निवासी 38 वर्षीय प्रभात गौतम वैद्य हैं। उनका कस्बा बाजना मेेें आयुर्वेदिक दवाओं का मेडिकल स्टोर भी है। प्रभात बाजना के मोहल्ला गांधी नगर में किराए पर रहते हैं। सोमवार सुबह 4:30 बजे प्रभात गौतम को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गया। गोली चलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए और बाजना पुलिस को सूचना दी। गोली प्रभात के जबड़े में फंस गई है। पुलिस ने प्रभात को आगरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाध्यक्ष नौहझील ने बताया कि पूछताछ में मालूम पड़ा है कि प्रभात को गोली मारने वाला युवक उसी के पड़ोसी गांव का परवेश है। इससे पूर्व परवेश ने अपने ही गांव की एक महिला और युवक को भी गोली मारी है। उधर, पुलिस ने बाजना में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। फुटेज में परवेश तड़के 4:30 बजे बाइक से जाता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि गोली खिड़की पर खड़े होकर चलाई गई है। इस मामले में प्रभात की ओर से नौहझील पुलिस को तहरीर दी गई है।