{"_id":"5ac904ca4f1c1bd1618b6287","slug":"171523123402-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में कई फीडरों पर हुए ब्रेकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में कई फीडरों पर हुए ब्रेकडाउन
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शुक्रवार को देर रात में आई तेज आंधी ने पूरे जनपद की विद्युत व्यवस्था का फ्यूज उड़ा दिया। रात में कई फीडरों पर ब्रेकडाउन होने से शहर से देहात क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से भीषण गर्मी व उमस से हर कोई बेहाल था। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे ठंडी हवाएं चलने के साथ तेज आंधी शुरू हो गई, जिससे हर जगह अफरा-तफरी मच गई। चौराहों पर लगे होर्डिंग बैनर फट गए।
छतों पर पड़ी टिनशेड उड़ कर काफी दूर जा गिरे। इधर तेज अंधड़ में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर में नगला भाऊ चौराहे पर तीन पोल टूट गए, जिससे इंडस्ट्रियल सबस्टेशन से जुड़े पूरे क्षेत्र में रातभर अंधकार छाया रहा। सुबह विद्युत टीम ने पोल लगाने का कार्य प्रारंभ किया, तब कहीं जाकर 12 बजे के बाद सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में लालऊ, यूपीएसआईडीसी, नगला सौंठ, घुरकुआ, धीरपुरा, अरांव, सराय लुकमान, प्रतापपुर हाथवंत, फरिहा, मुस्तफाबाद क्षेत्र में ब्रेकडाउन होने के कारण रात भर सप्लाई ठप रही। कई सबस्टेशन दोपहर तक चालू हो सके। वहीं इटौली बनवारा क्षेत्र में शाम तक सप्लाई चालू नहीं हुई। ग्रामीण एक्सईएन ने बताया कि 28 किमी. लंबी लाइन टूटने के कारण सप्लाई चालू करने में परेशानी आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई चालू करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।