{"_id":"5ac76c094f1c1bee618b5cb0","slug":"171523018761-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम सुगांव, लेकिन समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम सुगांव, लेकिन समस्याओं का अंबार
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-अजीतगंज। मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर बसा विकास खंड जागीर का गांव सुगांव अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आजादी के बाद भी आज तक संपर्क मार्ग नहीं बन सका है। दो किलोमीटर कच्चे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक भी शौचालय गांव में नहीं बन सका है।
ग्राम पंचायत सुगांव की आबादी करीब 5000 है। ग्राम पंचायत में कुल नौ गांव लगते हैं। एक भी गांव के किसी भी व्यक्ति के यहां अभी तक शौचालय निर्माण नहीं हुआ है। सुगांव जाने वाले दो रास्ते कच्चे और गड्ढा युक्त हैं। ग्रामीणों का कहना है बिजली के सैकड़ों कनेक्शन होने के बाद भी विद्युत आपूर्ति के लिए उचित लाइन नहीं डाली गई है।