{"_id":"5ac0d8534f1c1bee618b4e99","slug":"171522587731-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बालिका की मौत, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से बालिका की मौत, लोगों में दहशत
Updated Sun, 01 Apr 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में गर्मी शुरू होते ही संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, 10 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
गर्मी बढ़ने के साथ ही अचानक जनपद में संक्रामक मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। झोलाछाप से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों की भीड़ दिखाई देने लगी है। रविवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का अवकाश था लेकिन इसके बाद भी इमरजेंसी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। यहां डायरिया से पीड़ित होने पर शहजाद, दामिनी, मुन्नी देवी, भूपेंद्र सिंह, काव्या, ज्योति, बलराम, गुंजन, सुलेखा आदि को भर्ती कराया गया।
यहां 29 मार्च से भर्ती रिया पुत्री सुमित कुमार निवासी दौदपुर किशनी की रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉ. जेजे राम ने बताया कि रिया को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। यहां उसे हर संभव उपचार दिया गया। उसे डायरिया के साथ ही बुखार भी था। परिजन उसे अस्पताल देरी से लाए पहले कहीं निजी डॉक्टर से उपचार कराते रहे।