{"_id":"5aba7a024f1c1b90778b7d57","slug":"171522170370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल सूख रही खेतों को नहीं मिल पा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल सूख रही खेतों को नहीं मिल पा रहा पानी
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
फसल सूख रही खेतों को नहीं मिल पा रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
निजामपुर बारात प्रकरण तो लड़की की उम्र की जांच पड़ताल की बात उठने के बाद से उलझ गया है। दलित परिवार ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है, लेकिन अब दलित परिवार के खेतों को पानी न मिलने की समस्या को लेकर शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर निजामपुर के दलित ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की और खेतों को पानी दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को इस संबंध में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि दलित समाज के लोगों की फसलें सूख रहीं है। ट्यूबवेल संचालकों ने अपने ट्यूबवेलों से पानी देने से मना कर दिया है। दलित ग्रामीणों को कोई अपना ट्यूबवेल नहीं है इससे खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर जैसे तैसे फसलें की हैं, लेकिन उनकी सारी फसलें सूख गईं हैं और बर्बाद हो गईं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके खेतों को पानी दिलवाया जाए। एसडीएम ने कहा कि वे इस संबंध में ग्रामीणों से बातचीत करके पानी दिलवाने की कार्रवाई करेंगे। वहीं सरकारी नलकूप विभाग को भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बात की जाएगी। इस दौरान सत्यपाल सिंह, बीटू सिंह, संजय, हरी सिंह, राम प्रसाद, धरमवीर, राजकुमार, सतीश चंद्र, फूलू लाल, राजकुमार, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।