{"_id":"5aa40f934f1c1bb3758b4b89","slug":"171520701331-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में वर्ष भर होगा भक्तामर का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में वर्ष भर होगा भक्तामर का पाठ
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
स्वर्णिम संयम दीक्षा वर्ष में होगी भक्तामर की गूंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। साध्वी आर्यिका श्री 105 विशुद्धमती माताजी के स्वर्णिम संयम दीक्षा महोत्सव वर्ष में भक्तामर की गूंज होगी। साल भर नगर के 48 जैन परिवारों में विशुद्ध विश्वशांति अमृतोत्सव आराधना के तहत पाठ का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार शाम चुनमुन झांकी मंडल के संरक्षक संजीव जैन के आवास पर आहूत बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।
संरक्षक दिनेश चंद्र जैन ने कहा कि आर्यिका श्री 105 विशुद्धमती माताजी का स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव सालभर धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे नगर में भक्तामर पाठ का आयोजन किया जाएगा। संरक्षक संजीव जैन संजू ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रत्येक रविवार को नगर के एक परिवार में एक घंटे का भक्तामर पाठ होगा। इसके लिए 48 परिवारों का चयन कर लिया गया है।
इस दौरान विश्वशांति की कामना की जाएगी। संरक्षक दिलीप जैन ने कहा कि माताजी के स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 13 मार्च को संरक्षक संजीव जैन के आवास से अखंड ज्योति और पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर मंडल का होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दी। विकास जैन बाबा, दीपक जैन, अमित जैन चुक्की, अंकित जैन, विक्रांत जैन, ईशान जैन, मोना जैन, रोबिन जैन, रिंकू जैन, अनूप जैन, विशाल जैन मौनी, विवेक जैन, नवनीत जैन लालू आदि मौजूद रहे।