{"_id":"5a4a42854f1c1bb34a8b992c","slug":"171514816133-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाड़ली जी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाड़ली जी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Updated Mon, 01 Jan 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
राधाकृष्ण
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच भक्तों ने नई साल का शुभारंभ वृषभानु नंदिनी श्रीजी की शरण में किया। श्रीजी मंदिर में भक्तों का उल्लास देखते ही बनता था। विषम मौसम के बावजूद भी लाड़ली जी मंदिर सहित समूचे परिक्रमा मार्ग में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के दबाव के चलते कस्बे की मुख्य सड़कों और मंदिर के मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
सोमवार को नए साल का पहला दिन ब्रज में बिताने के लिए एक रात पहले से श्रद्धालु बड़ी संख्या में बरसाना पहुंचे। जगह-जगह भंडारों और भजन संध्या के आयोजन किए गए। लोग भक्ति से ओतप्रोत हो राधे-राधे की गूंज पर थिरकते दिखे। इस मौके को मोबाइल में कैद करने के लिए लोग सेल्फी खींचते भी नजर आए। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण कस्बे के मुख्य मार्ग दिन भर जाम के झाम से जूझते रहे। सेवायत संजू गोस्वामी ने बताया कि सर्दी के चलते राधारानी के सामने आग की अंगीठी जलाई जा रही है। वहीं जयपुरी रजाई ओढ़ाई जा रही है। गरमाई के लिए राधारानी के भोग प्रसाद में केसर डाला जा रहा है।