{"_id":"5a3943ce4f1c1bce408be0e0","slug":"171513702350-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पोल नहीं हटाने पर जेई पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पोल नहीं हटाने पर जेई पर कार्रवाई के निर्देश
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बिजली पोल आठ माह से क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने टीम भेजकर जांच कराई और जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुस्ताफाबाद रोड निवासी राजपाल सिंह ने शिकायत की थी कि मुस्ताफाबाद रोड पर माता मंदिर के पास एक विद्युत पोल है, जो जमीन से अलग होकर विगत आठ माह से बिजली के तारों पर टिका हुआ है। इससे कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है।
शिकायत में कहा गया है कि इस संबंध में पूर्व के बिजली विभाग के अधिकारियों को कई दफा सूचित करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस से ही अधिशासी अभियंता विद्युत के साथ जिला कृषि अधिकारी रविकांत को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदारी का निर्धारण करते हुए वर्तमान जेई अनिल कुमार के साथ अन्य सभी दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही के कारण यदि किसी व्यक्ति की जान जाती है तो संबंधित कर्मचारी को कतई बख्शा नहीं जायेगा। उस पर एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने तत्काल जर्जर तारों को बदलने के निर्देश के साथ ही अधिशाषी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही कहा कि किसी भी दशा में लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।