फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   महापौर को अपने कार्यालय से शुरु करना होगा स्वच्छता अभियान

महापौर को अपने कार्यालय से शुरु करना होगा स्वच्छता अभियान

Wed, 13 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
महापौर को अपने कार्यालय से शुरु करना होगा स्वच्छता अभियान
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। नगर की प्रथम महापौर नूतन राठौर को नगर निगम से ही स्वच्छता अभियान की अलख जगाना होगी। शहर की जनता को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने से पहले निगम के अफसरों और कर्मचारियों को स्वच्छता के मानक पर खरा उतरना होगा, तभी शहर स्वच्छ बनेगा। नगर निगम परिसर का हाल देखा जाए तो यहां गंदगी का अंबार है। महापौर और नगर आयुक्त के दफ्तर के पीछे कूड़ा और कबाड़ पड़ा है।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में शहर की जनता ने भाजपा की नूतन राठौर को जनादेश दिया है। महापौर बनने के बाद पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने लखनऊ पहुंची। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी मिलीं। पीएम ने स्वच्छता का मंत्र दिया कि शहर को कैसे स्वच्छ बनाना है। गुजरात चुनाव के दौरान सूरत शहर का दौरा किया। सूरत शहर पूरी तरह साफ सुथरा था। उन्होंने सूरत की तरह सुहागनगरी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सुहागनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए वे दृढ़ संकल्पित हैं। मंगलवार को शपथ ग्रहण में नूतन राठौर ने अधिकारियों के साथ शहर के लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर निगम में अभी कागजाें पर स्वच्छता नजर आ रही है, जबकि धरातल पर स्थिति खराब है। महापौर और नगर आयुक्त कक्ष के पीछे सालों से कबाड़ पड़ा है। सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम है। निर्माण विभाग के आसपास गंदगी और दीवारों पर पीक के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखा, टैक्स, रिकार्ड विभाग में सालों पुराने रिकार्ड धूल फांक रहे हैं। स्वास्थ्य एवं प्रकाश विभाग का भी यही हाल है। नगर निगम में जगह-जगह पड़ा मलवा और बिल्डिंग मैटेरियल स्वच्छता को बट्टा लगा रहा है। जलकल विभाग में गंदगी के ढेर, वर्षों पुराने कंडम वाहन और कबाड़ पड़ा है। महापौर को सबसे पहले नगर निगम और जलकल विभाग को स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed