{"_id":"5a316db94f1c1bd0408bc966","slug":"171513188793-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों से परिचय कराने में व्यस्त रहे निगम अफ्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों से परिचय कराने में व्यस्त रहे निगम अफ्सर
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निगम में बुधवार का दिन नवनिर्वाचित पार्षदों से परिचय करने में अफसरों का दिन गुजरा। सुबह से दोपहर तक करीब 45 से 50 पार्षद नगर निगम पहुंचे। अफसरों से परिचय के साथ कुछ सभासदों ने अपने वार्ड की पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं रखीं।
नगर निगम चुनाव के बाद 70 पार्षदों का बोर्ड गठित हुआ चुका है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पार्षदों की नगर निगम में सक्रियता पहले दिन से बढ़ गई। बुधवार को सुबह 10 बजे से नगर निगम में नवनिर्वाचित पार्षदों का पहुंचना शुरु हुआ जो तीन बजे तक जारी रहा। अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा ने नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुलाकात कर अपना परिचय दिया। अपर आयुक्त ने पार्षदों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अजय गुप्ता, फूलमाला राठौर, हरिओम गुप्ता, हाजी फिरोज, अशोक राठौर सहित अन्य पार्षदों ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता में रख कर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया। पार्षद अजय गुप्ता ने वार्ड में सीवर लाइन नहीं होने से जलभराव की समस्या रखी।
विज्ञापन
अन्य पार्षदों ने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल, सफाई से संबंधित समस्याएं रखीं। तो कुछ पार्षदों ने वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगवाने को कहा। अपर आयुक्त ने कहा कि अब कहीं स्ट्रीट लाइट नहीं लगेंगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत पूरे शहर में एलईडी लाइटें लगेंगी। कुछ सभासदों ने लैटरपेड और आईकार्ड बनवाने की मांग रखी।