फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर निगम की सरकार चुनने के लिए 58.81 प्रतिशत बंपर वोटिंग

नगर निगम की सरकार चुनने के लिए 58.81 प्रतिशत बंपर वोटिंग

Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सरकार चुनने के लिए 58.81 प्रतिशत बंपर वोटिंग
फिरोजाबाद। पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में बंपर वोटिंग हुई। मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। मतदान का प्रतिशत 55.81 रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी। महापौर के 11 प्रत्याशियों और पार्षद के 732 प्रत्याशियों को मिले वोट ईवीएम में कैद हो गए हैं। फैसला एक दिसंबर को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से नूतन राठौर, बसपा से पायल राठौर, सपा से सावित्रीदेवी गुप्ता, कांग्रेस से शहाजहां परवीन, एआईएमआईएम ने मशरूर बेगम और आप से सुनीता शर्मा मुख्य रुप से चुनाव लड़ रही थीं। इनके अतिरिक्त नौ दलों ने मिला कर शशि देवी चुनाव मैदान में उतारा था। चूंकि पहली बार नगर निगम के लिए चुनाव हो रहा था इस लिए शहर के लोगों में उत्साह भी दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर सुबह से लाइन लग गई। मौसम ने भी साथ दिया। न अधिक सर्दी थी और न गर्मी।
विज्ञापन


मतदाता अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। सभी प्रत्याशी बूथों का जायजा लेते रहे। नगर निगम के 70 वार्डों के लिए भी लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। नगर निगम क्षेत्र में 439 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। निगम क्षेत्र के 500902 मतदाताओं में से 281046 मतदाताओं ने वोट डाले। यानी 55.81 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा प्रत्याशी नूतन ने परिवार के साथ आदिनाथ स्कूल छपैटी में वोट डाला तो बसपा की पायल राठौर ने मौला अली इंटर कालेज रसूलरपुर में अपने पति के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी देव नगर स्थित स्कूल में वोट डालने पहुंची तो सपा की सावित्री देवी गुप्ता ने इस्लामिया इंटर कालेज मतदान केंद्र पर वोट डाले। नगर विधायक मनीष असीजा परिवार के साथ मतदान केंद्र इस्लामियां इंटर कालेज पर वोट डालने पहुंचे। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डा. मनोज कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed