फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मामूली झड़पों के बीच टूंडला में 58.2 मतदान

मामूली झड़पों के बीच टूंडला में 58.2 मतदान

Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मामूली झड़पों के बीच टूंडला में 58.2 मतदान
फिरोजाबाद/टूंडला। तीसरे चरण में हुए टूंडला निकाय चुनाव फर्जी मतदान को लेकर कुछ स्थानों पर छुटपुट घटनाओं के बीच लगभग 58.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ चुनाव मैंदान में उतरे 12 अध्यक्ष और 195 सभासद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। इस बार चुनाव में मतदाताओं में उत्साह कम दिखा। सुबह मतदान केन्द्रों पर महिला-पुरुष और युवा मतदाताओं की लाइनें देखने को मिलीं, लेकिन दोपहर में मतदानकर्मी खाली बैठे रहे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह सात बजे से शुरू हुए निकाय चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे मतदाताओं की समय से पहले लाइनें लग गई। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता गया। सुबह के समय मतदाओं की लाइनें लगीं रहीं। दोपहर तक लगभग 33 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सायं चार बजे तक 55.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसके बाद मतदान केंद्रों पर एक दो मतदाता दिखाई दिए। सायं पांच बजे तक टूंडला में लगभग 58.2 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


नगर का ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय मतदान केंद्र अति संवेदनशील रहा। यहां सुबह ही सभासद प्रत्याशियों में झड़प हुई। वहीं परिषदीय विद्यालय में फर्जी वोट को लेकर भाजपा समर्थक और भाजपा के बागी समर्थकों में झड़प हुई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने तत्काल उन्हें मतदान केंद्र से बाहर कर शांत करा दिया। राजकीय प्राइमरी स्कूल में सभासद पद के प्रत्याशी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें केंद्र से हटाकर थाने पहुंचा दिया। फर्जी वोट को लेकर समर्थकों के बीच कई बार तकरार हुई। टूंडला के 43,841 मतदाताओं में से 58.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फर्जी मतदान के बीच हुई कुछ झड़पों के बीच टूंडला निकाय का मतदान प्रतिशत 58.2 प्रतिशत रहा।


उत्साह के साथ मतदाताओं ने निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद के 12 एवं सभासद पद के 195 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। मतपेटिकाओं को पुलिस सुरक्षा में ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रुम रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed