फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Wed, 29 Nov 2017 08:15 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
मांट/नौहझील/राया (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। उधर, नौहझील के गांव पचहरा के समीप अनियंत्रित होकर बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रोला खड़ी बोलेरो पर पलट गया।
विज्ञापन


गांव गौसना के निकट मथुरा-राया रोड पर दो बाइकों में हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। आगरा के थाना डौकी के गांव रॉवर निवासी रामवकील और लवकुश दिल्ली में हलवाई का काम करते थे। मंगलवार रात वह आई स्मार्ट बाइक से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर गांव जा रहे थे। थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 112 के समीप रात 12 बजे बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर सवार रामवकील (20) की मौत हो गई, साथी युवक लवकुश घायल हो गया।
विज्ञापन



उधर, नौहझील के गांव पचहरा के समीप बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रोला अनियंत्रित होकर खड़ी बोलेरो पर पलट गया। गनीमत रही कि बोलेरो में कोई सवार नहीं था। ट्रोला चालक भाग गया। बाजना पुलिस ने ट्रोला को कब्जे में लिया है। बोलेरो स्वामी भगवती प्रसाद निवासी वीरो का नगला, खैर ने ट्रोला चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी मुकेश (40) पुत्र पदम सिंह पत्नी रेनू देवी के साथ बाइक से मथुरा से राया की ओर जा रहा था। गौसना के निकट सामने से आ रही बाइक, मुकेश की बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में मुकेश और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सायं को मुकेश की मौत हो गई।


सड़क किनारे पलटी बारातियों से भरी बोलेरो
सौंख (मथुरा)। चालक को नींद की झपकी आने से बारातियों से भरी एक बोलेरो सौंख-मथुरा रोड स्थित नगला अड्डा के निकट सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बारातियों के मामूली चोटें आई हैं। मंगलवार को भरतपुर थाना कुम्हेर के गांव बरताई निवासी राकेश फौजदार की बारात सादाबाद के गांव नरहोली गई थी। शादी में राकेश के रिश्तेदार वीरपाल सिंह की बोलेरो गई थी। उसमें बैठकर कुछ बुजुर्ग बाराती रात को गांव लौट रहे थे। बुधवार की प्रात: छह बजे नगला अड्डा के निकट चालक वीरपाल को नींद की झपकी आ गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा कर सड़क किनारे पलट गई। बोलेरो में बैठे चालक वीरपाल, बाराती रामपाल सिंह, बिर्जीराम, देवीराम, अच्छे लाल आदि को खरोंचें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed